पकौड़ी
दौड़ी-दौड़ी आई पकौड़ी।
छुन छुन छुन छुन तेल में नाची,
प्लेट में आ शरमाई पकौड़ी।
दौड़ी-दौड़ी आई पकौड़ी।
शब्दार्थ : शरमाना-लज्ज़ा का अनुभव करना।
व्याख्या : कविता की इन पंक्तियों में कवि कहता है कि पकौड़ी दौड़ी-दौड़ी आती है तथा छुन छुन करके तेल में नाचने लगती है। जब पकौड़ी खाने के लिए प्लेट में आती है तो शरमा जाती है। कवि कहता है कि पकौड़ी दौड़ी-दौड़ी सी आती है।
हाथ से उछली मुँह में पहुँची,
पेट में जा घबराई पकौड़ी।
दौड़ी-दौड़ी आई पकौड़ी।
मेरे मन को भाई पकौड़ी।
शब्दार्थ : भाई-अच्छी लगी।
व्याख्या : उपर्युक्त पंक्तियों में कवि कहता है कि पकौड़ी हाथ से उछलकर सीधे मुँह में पहुँचती है तथा वहाँ से पेट में जा पहुँचती है। पेट में जाकर पकौड़ी घबरा जाती है। कवि कहता है कि पकौड़ी उसके मन को खूब भाती है।
Question
Question 1 : दौड़ी-दौड़ी आई _________।
1. पकौड़ी
2. जलेबी
3. बैंगन
4. आलू
Answer
Correct Anaswer : 1
Explanation:
पकौड़ी
4290
Question 2 : ___________ तेल में नाची, प्लेट में आ शरमाई पकौड़ी।
1. छुन
2. छुन छुन
3. छुन छुन छुन
4. छुन छुन छुन छुन
Answer
Correct Anaswer : 4
Explanation:
छुन छुन छुन छुन
4291
Question 3 : चित्र पहचानकर नाम लिखे -

1. आलू
2. बैंगन
3. करेला
4. घीया (लौकी)
Answer
Correct Anaswer : 1
Explanation:
आलू
4292
Question 4 : चित्र पहचानकर नाम लिखे -

1. आलू
2. बैंगन
3. करेला
4. घीया (लौकी)
Answer
Correct Anaswer : 2
Explanation:
बैंगन
4293
Question 5 : चित्र पहचानकर नाम लिखे -

1. बैंगन
2. आलू
3. करेला
4. घीया (लौकी)
Answer
Correct Anaswer : 3
Explanation:
करेला
4294