संस्कृतियों का टकराव
- यूरोपवासियों द्वारा अज्ञात महासागरों में साहसपूर्ण अभियान जहाँ से वे मसालें एवं चाँदी प्राप्त कर सकते थे।
- इस काम को सर्वप्रथम स्पेन और पुर्तगाल निवासियों ने किया । उन्होंने पोप से उन प्रदेशों पर शासन करने का अनन्य अधिकार प्राप्त कर लिया।
- अमरीका के मूल निवासियों तथा यूरोप वासियों के बीच मुठभेड़ हुई। यूरोप वासियों ने अमरीकी लोगों की पाण्डुलिपि और स्मारको को नष्ट कर दिया।
- कैरीबियन सागर स्थित छोटे सैकड़ों द्वीप समुहों और बृहतर ऐंटिलीज में अरावाकी समुदाय के लोग रहते थे। ये लोग अमरीका के मूल निवासी थे।
- अरावाकी लोगों का व्यवहार इतना उदार था कि वे सोने की तलाश में स्पेनी लोगों का साथ देने को तैयार हो गये।
- तुपिनांबा-दक्षिणी अमरीका के पूर्वी तट पर ब्राजील नामक पेड़ों के जंगलों में बसे हुए गाँवों में रहने वाले लोग |
- मध्य अमरीका में कुछ सुगठित राज्य - एजटेक, माया और इंका। इन सभ्यताओं का आर्थिक आधार - मक््के की अधिक उपज ।
- एजटेक सभ्यता - निवास स्थान - मैक्सिको की मध्यवर्ती घाटी, श्रेणी बद्ध समाज, भूमि की कमी चिनाम्पा द्वारा पूरा करना, ग्रामीण आधार।
- बच्चों की शिक्षा - कुलीन वर्ग के बच्चे कालमेकाक बाकी बच्चे पड़ोस के तपोकल्ली स्कूल में | लड़कियो को घरेलू कामधन्धो में कुशलता ।
- माया सभ्यता - मक््के की खेती - सभ्यता का मुख्य आधार उन्नतिशील खेती के तरीके - सांस्कृतिक विकास - वास्तुकला, खगोल विज्ञान और गणित विषय की जानकारी / चित्रात्मक लिपि।
- इंका लोग - साम्राज्य अत्यन्त केन्द्रीकृत, प्रशासन की भाषा क्वेचुआ साम्राज्य का ढ़ांचा पिरामुडनुमा, उच्चकोटी के भवन निर्माता, सभ्यता का आधार कृषि, मुख्य फसल मक्का, आलू।
- विभिन्न वैज्ञानिक आविष्कारों ने यूरोपवासियों की साहसिक खोजों के लिए प्रेरणा दी | यूरोप की अर्थव्यवस्था में गिरावट तथा ईसाइ धर्म के प्रसार की इच्छा ने भी इन यात्राओं को प्रेरित किया।
- चिनाम्पा - सरकंडे की बहुत बड़ी चटाईयाँ बुनकर और उन्हें मिट्टी तथ पत्तों से ढँककर मैक्सिको झील में कृत्रिम टापू बनाये गए।
- क्रिस्टोफर, कोलम्बस एक स्वयं शिक्षित व्यक्ति एक छोटा बेड़ा जिसमें सांता मारिया और दो कैरेवल - पिंटा और नीना थे को लेकर कैरीबियन सागर में स्थित 'बहामा' पहुँचा।
- स्पेनी साम्राज्य का विस्तार बारूद और घोड़ो के प्रयोग पर आधारित सैन्य शक्ति के आधार पर हुआ | स्पेनी लोगों द्वारा दमन और महामारियों ने अमरीका के मूल निवासियों को विनाश की ओर धकेला।
- कोर्टेस ने दो वर्षों के भीतर मैक्सिको पर अधिकार कर लिया। एजटेको की स्पेनियों के साथ लड़ाई में 600 अत्याचारी विजेता और उतने ही ट्लैक्सकलान के लोग मारे गये | हत्याकांड की इस रात को आँसूभरी रात के नाम से जाना जाता है।
- पिजारो एक गरीब व अनपढ़, सेना में भर्ती होकर कैरीबियन द्वीप समुह पहुँचा। उसने सुन रखा था इंका राज्य सोने और चाँदी का देश है। स्पेन के राजा के समर्थन में पिजारो ने इंका राज्य का जीता।
- पुर्तगालवासी कैब्राल ने टिम्बर के लालच में ब्राजील पर प्रभुत्व स्थापित करने का प्रयास किया।
- अमरीका की खोज से सोने व चाँदी की बाढ़ सी आ गई। इस अधिकता ने अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार और औद्योगिकरण का विकास ।
- उत्तरी अमरीका व दक्षिणी अमरीका के मूल निवासियों के लिए इन अभियानों के तात्कालिक कारण - मार काट के कारण मूलनिवासियों की जनसंख्या में कमी, उनकी जीवन शैली का विनाश गुलाम बनाकर खानो, बागानों और कारखानों में काम लिया जाने लगा।
- एजटेक और इंका सभ्यता का अन्त - पूँजीवाद का प्रादुर्भाव |
- नई आर्थिक गतिविधियों का आरम्भ - जंगलों का सफाया भूमि पर पशुपालन, सोने की खोज से खानो का काम आरम्भ इन सब कार्यों के लिए सस्ते श्रम की मांग - दास प्रथा।
Question
Question 1 : डच्च इण्डिया की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
1. 1602 ई० में
2. 1603 ई० में
3. 1604 ई० में
4. 1605 ई० में
Answer
Correct Anaswer : 1
Explanation:
1602 ई० में
1220
Question 2 : पिजारों ने इंका राज्य को जीता
1. 1532 ई० में
2. 1533 ई० में
3. 1534 ई० में
4. 1535 ई० में
Answer
Correct Anaswer : 1
Explanation:
1532 ई० में
1221
Question 3 : माया लोगों के पंचांग में वर्ष में कितने होते थे?
1. 365
3. 366
4. 368
Answer
Correct Anaswer : 1
Explanation:
365
1222
Question 4 : माया पंचांग में प्रत्येक मास कितने दिन का होता था?
1. 20 दिन
2. 24 दिन
3. 21 दिन
4. 22 दिन
Answer
Correct Anaswer : 1
Explanation:
20 दिन
1223
Question 5 : सूडानी सभ्यता का केन्द्र नहीं था
1. घाना
2. माली
3. बोनू
4. डेन्यूब
Answer
Correct Anaswer : 4
Explanation:
डेन्यूब
1224